स्पेन देश से 16 लोगों का एक समूह भारतीय स्कूल पद्धति एवं भारतीय संस्कृति को जानने समझने के लिए आए हैं।
वृंदावन। संदीपनी मुनि स्कूल बुर्जा रोड चैतन्य बिहार मैं स्पेन देश से 16 लोगों का एक समूह भारतीय स्कूल पद्धति एवं भारतीय संस्कृति को जानने समझने के लिए आए हैं। उक्त ग्रुप का नेतृत्व धर्मा फाउंडेशन स्पेन से रामानुजा दास कर रहे हैं जो विगत 20 वर्षों से भारत एवं वृंदावन आ रहे हैं।

रामानुजा ने जानकारी देते हुए बताया की भारत एवं भारतीय संस्कृति से उन्हें अपार प्यार है और वह अपने देशवासियों से भारतीय संस्कृति का परिचय कराना चाहते हैं इसी उद्देश्य से इस बार वह 16 लोगों का एक ग्रुप भारतीय दर्शन एवं संस्कृति से रूबरू कराने के लिए भारत भ्रमण पर लाए हैं जिसमें एक पड़ाव वृंदावन भी है। वृंदावन में सांदीपनि मुनि स्कूल मैं आकर उन्होंने भारतीय शिक्षा पद्धति एवं भारतीय संस्कृति के बारे में काफी कुछ जाना और समझा है। स्कूल द्वारा इनकी सम्मान हेतु एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत लोक नृत्य क्लासिकल डांस एवं जूडो कराटे योगा आदि का प्रदर्शन किया गया जिससे विदेशी आए हुए अतिथि काफी प्रभावित हुए। बाद में अतिथियों ने बच्चों से वार्तालाप किया उनकी दिनचर्या एवं उनके परिवार के बारे में जानकारी से रूबरू हुए एवं भारतीय शिक्षा पद्धति के बारे में काफी कुछ विस्तार से जाना। कार्यक्रम में इसी ग्रुप में लोड़ा जो एक मनोचिकित्सक है उन्होंने बच्चों के एक समूह से बात की और उनकी मनोदशा के बारे में जाना कि अलग सांस्कृतिक पृष्ठभूमि में बच्चों के विचारों में क्या परिवर्तन आते हैं और बच्चे किस तरह से अपने आप को समाज में प्रस्तुत करते हैं उन्हें यहां के बच्चों से बात करके काफी खुशी हुई कि वह अपने सभ्यता एवं संस्कृति को काफी महत्व देते हैं।कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीमती रश्मि मिश्रा, श्रीमती दीपिका नितिका बत्रा निकुंज वासनी देवी, चैतन्य निताई भरत देश विदेश से गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ममता थापा ने किया।