Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

  • भगवा शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

वृंदावन। राम नवमी के अवसर पर योगीराज भगवान श्री कृष्ण की क्रीड़ा स्थली वृंदावन पूरी तरह राम के रंग में रंगी नजर आई। रामनवमी के पर्व पर नगर के साधु-संतों एवं गौ रक्षकों द्वारा एक विशाल भगवा यात्रा का आयोजन भी किया गया।


कान्हा की नगरी वृंदावन में गुरुवार को भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान नगर के सभी मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर के प्रत्येक मंदिर में भगवान श्रीराम का अभिषेक एवं भंडारों का आयोजन भी किया गया। रामनवमी पर्व के अवसर पर नगर के संतो एवं गौ भक्तों द्वारा एक विशाल भगवा यात्रा निकाली गई। भगवा यात्रा में प्रदेश के 7 जिलों के गौ रक्षकों द्वारा सहभागिता की गई। भतरौड़ बिहारी मंदिर से प्रारंभ हुई यह यात्रा नगर के कैलाश नगर गोरे दाऊजी अटला चुंगी विद्यापीठ बिहारी जी बनखंडी रेतिया बाजार नगर निगम चौराहा होते हुए बाबा नीम करोली आश्रम पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान नगर वासियों द्वारा गौ भक्तों एवं संतों का स्वागत जगह-जगह पुष्प वर्षा करके किया गया। गौ भक्त गोपेश कृष्ण दास बाबा के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा में संत एवं गौ भक्त हाथों में भगवा लहराते हुए जोश और उल्लास के साथ जय श्री राम जय गौ माता एवं गांव बचेगी तो राष्ट्र बचेगा राष्ट्र बचेगा तो हम बचेंगे जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा की समाप्ति के उपरांत सभी को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चरण दास, शिवराम दास भंडारी बाबा, रामचंद्र दास, जुगल किशोर दास, सुखदेव बाबा, रसराज दास आदि सहित अनेकों गौ भक्त संत व्यापार सभा के आलोक बंसल, बोबी अग्रवाल, लक्ष्मी गौतम आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *