Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

  • सैकड़ों स्वयंसेवक हुए पथ संचलन में शामिल
  • शाखा स्थल से अनेक गली मोहल्ले में  होकर गुजरा संचलन

बिजनौर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं का नगर मुख्यालय की भरत बस्ती में पथ संचलन भव्य ढंग से निकाला गया। इस दौरान समता, साहस व संस्कृति की झलक दिखाई पड़ी। इस दौरान दंड व घोष लेकर चल रहे स्वयंसेवकों का नगरवासियों ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।

भारतीय नव वर्ष के पावन अवसर पर नगर की भरत बस्ती में शाखा स्थल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ। संघ के स्वयंसेवक विभाग प्रचारक कौशल कुमार व जिला प्रचारक प्रिंस कुमार की उपस्थिति में एकत्र थे। नगर व्यवस्था प्रमुख प्रदीप कुमार व नगर से कार्यवाह दीपक कुमार ने उपस्थित स्वयंसेवकों को संस्थापक सर संघ चालक जी प्रणाम कराया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नगर बौद्धिक प्रमुख अरुण चौधरी  ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्वयंसेवकों को भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी। विस्तार पूर्वक भारतीय नववर्ष के संदर्भ में बताते हुए कहा संघ के लिए यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। बौद्धिक चर्चा में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने मार्गदर्शन प्राप्त किया। बाद में पथ संचलन कार्यक्रम शुरू हुआ।

संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में घोस की धुन पर चल रहे थे। संचलन के पीछे डा. केशव बलिराम हेडगेवार, गुरुजी, भारत माता के चित्र व पुष्पों से सुसज्जित वाहन चल रहा था। कार्यक्रम की व्यवस्था रचना भरत बस्ती प्रमुख एडवोकेट रविंद्र ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोहित गुप्ता, ललित जोशी, ललित वर्मा, प्रदीप कुमार, देवेंद्र कुमार, हरगोविंद सिंह, सचिन कुमार, चरणजीत सिंह, विपुल कुमार, दीपक कुमार, राहुल कुमार आदि ने पूर्ण सहयोग किया।

स्वयंसेवकों पर कई स्थानों पर हुई पुष्प वर्षा

बिजनौर। भगवा ध्वज लेकर चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों पर लगभग 21 स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। जिसमें नगर की महिला, पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। स्वयंसेवकों के स्वागत के लिए भारी संख्या में लोग पूरे उत्साह के साथ लगे रहे। स्वयंसेवकों टोली का मुख्य द्वार पर भव्य स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *