Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

वृंदावन। ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा के तत्वावधान में यमुना छठ के पावन पर्व पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन एवं शोभायात्रा निकाली गई। प्रातःकाल यमुना किनारे केशीघाट पर सभा के पदाधिकारियों द्वारा माँ यमुना का विधि-विधान से पंडितों द्वारा उच्चारित वेद मंत्रों की ऋचाओं के मध्य पूजा-अर्चना की गई। विप्रजनों ने यमुना महारानी का दुग्धाभिषेक कर विश्व कल्याण की प्रार्थना एवं यमुना प्रदूषण मुक्ति में सहयोग का संकल्प लिया।

कार्यक्रमों की श्रंखला में चुनरी मनोरथ विद्युत संगोष्ठी एवं श्री यमुना महारानी की महा आरती आयोजित हुई। सायंकाल श्री यमुना रस रानी का भव्य फूल बंगला एवं छप्पन भोग के दर्शन हुए। उसके बाद सांय 6:00 बजे से देवरा बाबा घाट पर महा आरती के उपरांत भव्य शोभायात्रा केसी घाट से प्रारंभ हुई जो गोपीनाथ बाजार रंग जी मंदिर नगर पालिका चौराहा अनाज मंडी प्रताप बाजार लोई बाजार बनखंडी अठखंबा बिहारी एवं दुसायत होते हुए कालिया मर्दन तीर्थ पर पहुंची। जहां श्री यमुना महारानी की भव्य आरती उतारी गई एवं प्रसाद वितरण हुआ। आज दाऊजी वाली बगीची में श्री यमुना महारानी की प्रसादी सेवा का आयोजन होगा। श्री बृजवासी पंडा सभा के अध्यक्ष श्यामसुंदर गौतम समस्त विप्र जनों एवं ब्रजवासियों से कार्यक्रम में उत्साह एवं उल्लास के साथ सहभागिता करने पर धन्यवाद दिया एवं सभी से प्रसादी सेवा में पहुंचने का आग्रह किया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में भागवत प्रवक्ता अनिरुद्ध आचार्य रहे। जिन्होंने तीर्थ पुरोहितों के सानिध्य में मां यमुना का अभिषेक एवं पूजन किया। सांयकाल परिक्रमा मार्ग स्थित पुरानी कालीदह से बैंड-बाजों के साथ नाचते गाते भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में चल रहे डोलों में पंडा सभा के निशान, माँ यमुना का छविचित्र, भगवान गणेश, राधारानी, वृंदा देवी आदि चल रहे थे। शोभायात्रा नगर के दुसायत, मनीपाड़ा, बाँकेबिहारी, पुराना शहर, अठखम्भा, बनखंडी, अनाजमंडी, रेतिया बाजार आदि प्रमुख मार्गों से होती हुई केसीघाट पर जाकर समाप्त हुई। केशीघाट पर सभी श्रद्धालुओं ने एकत्र होकर माँ यमुना की भव्य आरती वैदिक विधि-विधान से की।


इस अवसर पर रामनारायण बृजवासी, योगेंद्र ,नंद कुमार पाठक, पुरुषोत्तम सरदार, चंद्रप्रकाश बांकालाठी, डॉ प्रताप पाल , कार्यक्रम संयोजक महेश भारद्वाज, सह संयोजक रविकांत गौतम एवं प्रेम बल्लभ शर्मा थोकदार, डॉ. अमर बिहारी पाठक ,मुकेश मोहन शास्त्री, कृष्णचंद्र गौतम, सुरेश चंद्र शुक्ल , रेवती पंडा , बंसी शुक्ल ,आदि लोग उपस्थित रहे।



उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल और बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने भी किया यमुना पूजन
धर्म नगरी वृंदावन में यमुना किनारे चल रहे योग फेस्टिवल में भाग लेने के लिए उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल और बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य प्रसिद्ध साधु संतो ने भाग लिया । जिनमें स्वामी चिदानंद महाराज भी शामिल हुए जहां पर यमुना मैया का पूजन कर आरती उतारी गई।
मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा है कि जिस तरह से स्वामी चिदानंद महाराज लगातार काम कर रहे है और हम भी यही कहेंगे कि जो मां यमुना और गंगा हमको जीवन देती है ,अन्न देती है उनकी गोद में बैठकर हम अपना जीवन बिताते है । ऐसी यमुना मैया का भी प्रदूषण साफ होना चाहिए । वहीं योग गुरु स्वामी चिदानंद महाराज ने देश वासियों के साथ ब्रजवासियों और यमुना का पूजन करने बालों से अपील की है कि मां यमुना को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए सबको एक साथ अपना अहम त्यागकर साथ होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *