
अक्सर सूरज ढलते ही काफी संख्या में वन्यजीव देखने को मिल जाते हैं।
कालागढ़: कालागढ़ में आजकल वन्य जीव आसानी के साथ देखे जा सकते हैं। कालागढ़ के चारो ओर जंगल है। कालागढ़ से कई रेंज की सीमा मिलती है। मुख्यतः कालागढ़ रेंज और नगीना रेंज है। आपको बता दें कि दोनो ही रेंज में बड़ी संख्या में वन्यजीव वास करते हैं। कालागढ़ में आज कल दिन में ही घरो के आस पास आ जाते हैं जिसमें हिरण, सांभर और नीलगाय सहित अनेक जीव आसानी से कालागढ़ में कही भी देखने को मिल जाते हैं। जिनको देख कर वन्यजीव प्रेमी काफी खुश होते हैं। कालागढ़ निवासी आरिफ अंसारी, शहवाज, आसिफ, सलमान और रियासत अंसारी ने बताया कि अक्सर सूरज ढलते ही काफी संख्या में वन्यजीव देखने को मिल जाते हैं। कभी कभी तो दिन में ही दिख जाते हैं। आरिफ ने बताया कि उसका घर सूखा सोत के किनारे पर जहां अक्सर झुंड के रूप में हिरणों को वहां देखा है। अक्सर सोत में हिरण खुले में विचरण करते नजर आ जाते हैं। हिरणों को देख आने जाने वाले पुल पर रुक जाते हैं। हिरणों को इतना करीब पाकर उनकी फोटो और वीडियो बनाकर अपने साथ ले जाते हैं। कालागढ़ के स्थानीय नागरिक भी इसको लेकर काफी खुश नजर आते हैं। बाहर से आने वाले मेहमानों को जमकर यहां की कहानियां सुनाते हैं। इतना ही नहीं समय समय पर यहाँ दिखने वाले वन्यजीव के फोटो और वीडियो शोसल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। किसी तरह की कोई हानि न हो इसके लिए वन विभाग का गश्ती दल गश्त करता रहता है।