Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

  • भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद, मुठभेड़ के दौरान तीन लोग गिरफ्तार

वृंदावन। थाना जैत पुलिस एवं एसओजी की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए ग्राम धोरेरा के जंगलों में संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। जिसमें पुलिस को बने अधबने हथियार एवं कारतूस बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया की पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम तोहरा के जंगलों में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन कर अवैध असलहा का निर्माण किया जा रहा है। जिस पर कार्यवाही करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ सदर के नेतृत्व में थाना जैत पुलिस एवं एसओजी ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए गए स्थान पर छापा मारा। पुलिस को आया देख अवैध शस्त्र निर्माता द्वारा पुलिस टीम पर फायर खोल दिया गया। पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही की जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी साथ ही मौका पाकर भाग रहे दो अन्य बदमाशों को पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल अपराधी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। साथ ही पुलिस को घटनास्थल से लगभग नौ बने अधबने तमंचे 315 बोर, एक राइफल 315 बर, दो अधवनी पौनिया 315 बोर , 14 जिंदा कारतूस 315 बोर, 35 खोखा कारतूस 315 बोर एवं शास्त्र बनाने के समान ब भट्टी बरामद हुई है। पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने के मामले में अकरम, भोला व नीरज निवासी देवी आटस को गिरफ्तार किया है। जिसमें मुठभेड़ के दौरान अकरम के पैर में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा अन्य जनपदों में भी अवैध शस्त्रों की तस्करी की जाती है। अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही पुलिस द्वारा अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *