प्रतिवर्ष रंगनाथ मंदिर के 10 दिवसीय ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत होता है,रथ के मेले का आयोजन
वृंदावन। दक्षिण भारतीय स्थापत्य कला के आधार पर बने श्री रंगनाथ मंदिर में चल रहे 10 दिवसीय ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत 16 मार्च को आयोजित रथ के मेले के अंतर्गत ही विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा।

प्रतिवर्ष रंगनाथ मंदिर के 10 दिवसीय ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत रथ के मेले का आयोजन किया जाता है। जब भगवान गोदारंगमन्नार रथ की सवारी कर वापस मंदिर लौट आते हैं तो उसके उपरांत नगर में एक विशाल दंगल कुश्ती का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजन समिति के सचिव शशि पहलवान ने बताया कि कुश्ती ब्रज की प्राचीन कला है और इसी को जीवंत रखने के लिए प्रतिवर्ष समिति द्वारा यह आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया की स्वयं भगवान कृष्ण एवं उनके बड़े भ्राता बलदेव जी द्वारा भी कुश्ती की परंपरा को जीवंत रखने के लिए तत्कालीन ब्रज में व्यायाम शालाओं का निर्माण कराया गया था। जिसकी जानकारी विभिन्न ग्रंथो में दर्ज है। नगर निगम के उपसभापति एवं समिति के अध्यक्ष राधाकृष्ण पाठक ने बताया की 16 मार्च को विराट दंगल कुश्ती का आयोजन हजारीमल सोमानी नगरपालिका इंटर कॉलेज के स्टेडियम में किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए दिल्ली, हरियाणा ,पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित आसपास के क्षेत्रौ के नामी गिरामी पहलवान अपने दाब पेच दिखाएंगे। दंगल के संयोजक सुभाष भैया लाला पहलवान ने बताया किया कि यह विडंबना ही है आजकल के बच्चे शारीरिक व्यायाम करने के बजाय दिनभर मोबाइलों में लग रहे हैं। इससे उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि यदि युवा पीढ़ी समय रहते ही जागृत नहीं हुई तो आने वाले भविष्य में पहलवान का अभाव हो जाएगा। दंगल के ही संयोजक श्यामसुंदर गौतम ने बताया कि दंगल की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं साथ ही व्यवस्थाओं के लिए नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा भी व्यवस्थाओं में अनुकूल समर्थन देने के लिए आश्वासन दिया गया है।