Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

                         

बिजनौर : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा की कार्यकारिणी की बैठक परिषद कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता देशराज सिंह ने की एवं संचालन गोपाल सिंह गौतम वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने किया। बैठक में वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली एवं अपनी समस्याओं के संबंध में अपने अपने विचार व्यक्त किए।

 बैठक को संबोधित करते हुए देशराज सिंह जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच का गठन किया है। जिस के निर्देशन में पहला कार्यक्रम दिनांक 21 मार्च 2023 को जनपद बिजनौर कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर माननीय जिलाधिकारी बिजनौर के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली हेतु ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। एनआरएमयू के गजरौला ब्रांच के सह सचिव चंद्रशेखर शर्मा ने कहा की वर्ष 2023 संघर्ष का वर्ष घोषित किया गया है इस वर्ष पुरानी पेंशन बहाली हेतु केंद्रीय एवं राज्य कर्मचारी मिलकर आंदोलन कार्यक्रम चलाएंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह गौतम ने अपने आवाहन में कहा कि 21 मार्च को होने वाले धरना प्रदर्शन में सभी कार्यालयों में जाकर कर्मचारियों को जागृत किया जाएगा एवं पुरानी पेंशन बहाली की मांग को दृढ़ता के साथ रखा जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए ओंकार सिंह पूर्व अध्यक्ष आईटीआई कर्मचारी संघ ने कहा कि आईटीआई के समस्त कर्मचारी धरना कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। शूरवीर सिंह जिला कोषाध्यक्ष ने संबोधन में कहा की पुरानी पेंशन के लिए जो भी कार्यक्रम प्रांतीय स्तर से मिलेंगे उनको पूर्णतया सफल करने के लिए सभी संगठनों के पदाधिकारियों को साथ लेकर जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे।

बैठक में कविंद्र सिंह, क्रांति कुमार शर्मा,भंवर सिंह, आशीष कुमार, विजेंद्र पाल सिंह मीडिया प्रभारी, हरपाल सिंह ,दीपक कुमार, लोकेंद्र कुमार ,संजय सिंह, अबरार हुसैन, गुलशन गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन नरेश कुमार कार्यालय सचिव, महेंद्र सिंह ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मदपुर देवमल,  कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष जगपाल सिंह उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने अपने विचार रखे। गोपाल सिंह गौतम जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद बिजनौर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *