Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
प्रतीकात्मक चित्र

बिजनौर /बढ़ापुर। नगर के समीपवर्ती ग्राम कुंजैटा में एक 14 वर्षीय बालिका की बुखार के कारण मौत हो गई। मृतका बीते 2 सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी।
बताया जाता है कि गांव निवासी चंद्रपाल सिंह की पुत्री प्राची बीते 2 सप्ताह से बुखार से पीड़ित चल रही थी जिसका नजर नहीं उपचार चल रहा था। तीन-चार दिन पहले उसकी हालत में कुछ सुधार देखा जा रहा था। मंगलवार को चंद्रपाल सिंह परिवार सहित हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गया था। जहां से आने के बाद प्राची फिर से बुखार की चपेट में आ गई थी। बुधवार की रात्रि प्राची की हालत बिगड़ने पर परिजन रात में ही उसे उपचार के लिए नगीना ले गए थे।जहां उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने बिजनौर के लिए रेफर कर दिया था। बताया जाता है कि कुछ देर बाद ही रास्ते में प्राची की मौत हो गई।बुखार की चपेट में आकर अचानक बालिका की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *