Spread the love

बिजनौर। सोमवार को बिजनौर के उपजिलाधिकारी ने खांजहानपुर ग्राम में अतिक्रमित एक तालाब को स्वयं ट्रैक्टर चालक बन तालाब को कब्जा मुक्त कराकर  तालाब खुदवाने और सोंदर्यकरण करवाने हेतु निर्देश ग्राम पंचायत सचिव को  दिए   ।                                                                                                                                उपजिलाधिकारी सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा ग्राम खानजहांपुर बहादर परगना व तहसील बिजनौर मे स्थित गाठा संख्या 8रकबा 0.453है0 जो कि  राजस्व अभिलेखों मे तालाब अंकित है को कब्जा मुक्त करवाने का अभियान चलाया गया। पूर्व में गांव में मुनादी पिटवाई गई और सभी ग्राम वासियों को सतर्क किया गया। लेकिन जब कब्जा धारियों के डर से ट्रैक्टर चालक सतपाल ने ट्रैक्टर चलाने से इन्कार कर दिया, तो उपजिलाधिकारी ने स्वयं ट्रैक्टर चला कर कब्जा मुक्त करा कर प्रशासन का डर कब्जा धारियों मे स्थापित किया।  अवैध रूप से खड़ी फसल का पूर्ण रूप से अतिक्रमण हटाया गया। 
क़ब्ज़ा मुक्त कराने  के पश्चात स्थल पर उपस्थित क्षेत्रीय ग्राम पंचायत अधिकारी सलवेंदर राठी को MGNREGA से तालाब खुदवाने और सोंदर्यकरण करवाने हेतु निर्देश   दिए गए। मौके पर उपजिलाधिकारी के साथ राजस्व निरीक्षक उधम सिंह और लेखपाल सुनील कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *